विद्यार्थियों काे मिली आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा
राजकीय प्राथमिक पाठशाला झज्जर-1 में चल रहे जिला स्तरीय मानक जांच शिविर में मंगलवार को विद्यार्थियों को जीवन में आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर डीअाेसी रोशनलाल की देखरेख में गतिविधियां करवाई। लीडर ट्रेनर भीमसेन, डीटीसी स्काउट राजेन्द्र, डीअाेसी स्काउट सुरेश बाल्यान के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बुलबुल और कब के अायाेजन लिए। इसमें जिले से 31 विभिन्न प्रतिभागी विद्यालयों से 350 कब-बुलबुल व 50 शिक्षक एवं प्राध्यापक शामिल हुए। सभी विद्यालयों का सराहनीय प्रदर्शन रहा। मनोरंजक गतिविधियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर डीईअाे सतबीर सिंह सिवाच, डीईर्इअाे सुरेंद्र सिंह चौहान, डीईअाे वीरेंद्र सिंह राजबीर दहिया, कौशल्या, महेंद्र, नरेश, सुनील, अशोक, साेमवीर, प्रवीण सोनी शामिल रहे।