पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनि जयंती पर हवन के बाद श्रद्धालुओं ने लगाया भंडारा

शनि जयंती पर हवन के बाद श्रद्धालुओं ने लगाया भंडारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री शनि देव जयंती के अवसर पर मंगलवार को सिलानी गेट डाकोत गली स्थित श्री शनि देव मंदिर को फूलों से सजाया गया। शनि देव प्रतिमा काे विशेष रूप से श्रृंगार किया गया। इस मौके पर श्रद्घालुओं ने शनि देव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। ज्योतिषाचार्य प्रशांत शर्मा ने बताया कि शनि देव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुआ था। शनि देव को कृष्ण वर्ण का बताया जाता है। इसलिए इन्हें काला रंग अधिक प्रिय है। यह न्याय के देवता हैं। योगी, तपस्या में लीन और हमेशा दूसरों की सहायता करने वाले होते हैं। शनि ही जीवों को सभी कर्मों का फल प्रदान करते हैं। सुबह 11 बजे हवन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले दिनभर शनि चालीसा का पाठ चला। महिला भजन मंडली ने शनि देव के भजन कीर्तन किए। आयोजन में शनिदेव सेवा समिति के भक्तों ने श्रद्धाभाव से सहयोग किया। मधुसुदन, वरुण शर्मा, साहिल चाहर सिलानी, अजय वैरागी, नरेश जोशी, सुरेश सैनी, तुषार जोशी, नवीन ठाकुर, सुनील सोनी तलाव, मोहित सैनी, नवीन प्रजापत, सूरज सैनी, संदीप प्रजापत मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...