यज्ञ-हवन से मिलती है मानसिक शांति : सुभाष
झज्जर | हवन-यज्ञ में डाली गई सामग्री से जहां वातावरण शुद्ध होता है वहीं, यज्ञ के मंत्र हमें मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं। यह बात सुभाष आर्य ने मंगलवार काे कही। आर्य ने कहा कि यज्ञ के दौरान कहे गए मंत्रों को सुनने मात्र से ही प्राणी का भला होता है। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी अच्छे कार्य में हवन-यज्ञ करवाने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए। हवन-यज्ञ की आदत अपने जीवन में डालने का बच्चों पर भी बेहतर प्रभाव पड़ता है। अगर बच्चों में प्रतिदिन यज्ञ करने की आदत उत्पन्न हो जाए तो बच्चों को कुसंगति से बचाया जा सकता है। इस मौके पर ऑडियो लॉजिस्ट वकास खान, स्पीच थेरेपिस्ट उषा मलिक, स्पेशल एजुकेशन सुशीला अहलावत, तेजराम, बलराज, श्याम अहलावत मौजूद रहे।