पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ई दिशा केंद्र में जांच तक रोका टाइल का काम

ई-दिशा केंद्र में जांच तक रोका टाइल का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ई-दिशा केंद्र में ग्रेनाइट पत्थर के ऊपर टाइल्स बिछाने का काम फिलहाल जांच रिपोर्ट सामने न आने तक रोक दिया गया है। टाइल्स बिछाने के काम की जांच कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के अादेश के बाद शुरू हो गई थी। डीसी सोनल गोयल ने इसके लिए पीडब्लूडी बीएंडआर के एसई को जांच का जिम्मा सौंपा है। तहसील भवन में मौजूद ई-दिशा केंद्र में आपत्ति यह थी कि जब ग्रेनाइट पत्थर लगा है तब लाखों रुपए की टाइल्स इसके ऊपर क्यों लगाई गई। रेनोवेशन कर रहे पीडब्लूडी विभाग के स्टाफ का तर्क यह कि ई-दिशा केंद्र में टाइल्स बिछाने की बात चंडीगढ़ मुख्यालय से आए ड्राफ्ट में थी। इलेक्ट्रिक व आईटी की अंडरग्राउंड फिटिंग के लिए ग्रेनाइट पत्थर को तोड़ा जाता। फिर वही पत्थर खोजने में दिक्कत आती।

पत्थर के ऊपर टाइल बिछाने के काम के कृषिमंत्री ने दिए थे जांच के आदेश

झज्जर. ई-िदशा केंद्र में बिछाने के लिए रखी गईं टाइल।

यह था मामला : ई-दिशा केंद्र लघु सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर बना है। इसे अब अपग्रेड किया जा रहा है। यहां फर्श पर पहले से ही कोटा स्टोन व ग्रेनाइट बिछा हुआ है। इस पर टाइल्स लगाने जाने का काम किया जा रहा था। एडीसी ने इसे गलत मानते हुए काम रुकवा दिया। कृषिमंत्री ने जांच के आदेश जारी कर दिए।

58 लाख है कुल बजट, साढ़े

4 लाख की लगनी है टाइल्स

ई-दिशा केंद्र को अपग्रेड करने के लिए कुल बजट 58 लाख रुपए मंजूर हुआ है। इसके तहत नए सिरे से कैबिन, लाइट फिटिंग, इलेक्ट्रिक फीटिंग, आईटी फीटिंग, फर्नीचर, कंप्यूटर सिस्टम लगना है। इसी क्रम में पीडब्लूडी विभाग ने टाइल्स लगाने का बजट साढ़े चार लाख रुपए का रखा है। इसके लिए टाइल्स खरीद भी ली गई हैं।

जांच चलने तक टाइल्स बिछाने का काम रोक दिया गया है। हालांकि हमने टाइल्स बिछाने का जो भी काम किया है वो मुख्यालय के आदेश के अनुसार ही किया है। जांच रिपोर्ट के बाद क्या दिशा-निर्देश मिलते हैं वैसा काम किया जाएगा। -वीरेंद्र मलिक, एक्सईएन, पीडब्लूडी बीएंडआर, झज्जर

खबरें और भी हैं...