झज्जर | जिला आयुर्वेद विभाग की ओर से 20 मई शहर स्थित आर्य समाज मंदिर में निशुल्क आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी दलबीर राठी ने बताया कि चिकित्सा शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से सायं 3 बजे तक होगा। चिकित्सा शिविर में निशुल्क जांच के साथ-साथ रोगियों को दवा भी नि:शुल्क दी जाएगी।