पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीखी धूप के बाद आंधी और बूंदाबांदी आज फिर तेज हवा व बारिश के आसार

तीखी धूप के बाद आंधी और बूंदाबांदी आज फिर तेज हवा व बारिश के आसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | मौसम हररोज नए-नए रंग दिखा रहा है। गुरुवार को पारा 40 पार हो गया। शाम के समय तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को बूंदाबांदी के साथ दोपहर को तेज हवाएं भी चल सकती हैं। गुरुवार का अधिकतम पारा 42 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री रहा। दोपहर के समय जहां तेज धूप रही, वहीं शाम पांच बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने से अचानक पारा 35 डिग्री तक गिर गया। इस बीच कुछ समय के लिए क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम पारा 43 डिग्री होने के बावजूद दोपहर बाद तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

खबरें और भी हैं...