पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरटीआई से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आई: उर्वशी

आरटीआई से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आई: उर्वशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा ) गुरुग्राम की ओर से डीआरडीए हॉल में सूचना का अधिकार एक्ट 2005 के बारे में दो दिवसीय वर्कशॉप के समापन पर बुधवार को हरियाणा की पूर्व मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने जिले के जन सूचना व सहायक जन सूचना अधिकारियों को आरटीआई एक्ट 2005 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गुलाटी ने कहा कि आरटीआई एक्ट के लागू होने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में काफी पारदर्शिता आई है। वहीं, जवाबदेही भी तय हुई है। उन्होंने कहा कि जनसूचना और सहायक जनसूचना अधिकारी सूचना के अधिकार अधिनियम को अपनी ड्यूटी का दायित्व समझें और बेझिझक निर्धारित समय सीमा में एक्ट के दायरे में रहकर आवेदन कर्ता को जवाब दें। उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक प्रणाली में प्रजा को इस एक्ट के तहत यह अधिकार दिया है कि वो शासन-प्रशासन की गतिविधियों के बारे मे प्राप्त कर सके।

झज्जर. डीआरडीए हॉल में अिधकािरयों को संबोिधत करतीं अर्वशी गुलाटी।

विभाग नीतियों और योजनाओं को विभागीय वेब पोर्टल पर अपडेट रखें

गुलाटी ने कहा कि जन सूचना व सहायक जन सूचना अधिकारी आरटीआई एक्ट के तहत समय-समय पर होने वाले संशोधनों का बारीकी से अध्ययन करें। ताकि किसी विषय पर गलत सूचना प्रेषित न हो। उन्होंने कहा कि विभाग यह प्रयास करें कि अपनी नीतियों व योजनाओं को विभागीय वेब पोर्टल पर अपडेट रखें। ताकि आरटीआई के आवेदन कम हो सकें। अगर फिर इन विषयों पर आरटीआई के तहत जानकारी मांगी जाती है तो एक बार जानकारी देते हुए अगली बार आवेदक को वेब पोर्टल की जानकारी दे दें। एडीसी सुशील सारवान ने हिपा के विशेषज्ञों को आभार व्यक्त किया। नगराधीश अश्विनी कुमार सहित विभिन्न विभागों के जनसूचना एवं सहायक जन सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...