पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोहट में ग्रुप डांस के विजेता बच्चों काे किया सम्मानित

लोहट में ग्रुप डांस के विजेता बच्चों काे किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादली. विजेता टीम का सम्मान करते ग्राम सरपंच और अन्य।

भास्कर न्यूज | बादली

लोहट गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह का किया गया। इसमें ग्राम पंचायत लोहट ने कब-बुलबुल की टीम और स्टाफ को सम्मानित किया।

स्कूल इंचार्ज जोगेंद्र सिंह ने बताया कि 11 मई से 15 मई तक झज्जर में नंबर 1 स्कूल में कब-बुलबुल मानक जांच शिविर लगाया गया, जिसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहट की टीम ने भाग लिया। स्कूल की टीम ने ग्रुप डांस व बुलबुल ट्री में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस में स्कूल की टीम प्रथम रही। कविता में स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन उपलब्धियों से हर्षित ग्राम पंचायत की तरफ से सरपंच राकेश कुमार व उर्मिला देवी ने स्कूल इंचार्ज जोगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह के अलावा विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। विजेता विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत व सरपंच द्वारा आशीर्वाद व आगामी प्रतियोगिता में जीतने को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...