पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाले ओवरफ्लो, सड़क पर फैला गंदा पानी, शिकायत के बाद सुनवाई नहीं

नाले ओवरफ्लो, सड़क पर फैला गंदा पानी, शिकायत के बाद सुनवाई नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर. माता गेट पर नाले ओवरफ्लो होने से रोड पर भरा दूषित पानी।

भास्कर न्यूज | झज्जर

माता गेट पर नाला ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क जमा हो गया है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्र के नालों की सफाई नहीं होती है। इस कारण नाले ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं है।

सुरेंद्र सिंह, नंदलाल, जगबीर सिंह और हरीश ने बताया कि माता गेट से छारा चुंगी की ओर जाने वाले नाला गंदगी से भरा है। यह समस्या एक महीने से है। इस बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत की। इस बीच न ही पुलिया ही ठीक की गई और न ही नालों की ही सफाई की गई। अब स्थिति यह है कि नाले जाम हैं। यह समस्या माता गेट के अंदर भी बनने लगी है। राहगिरों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है है। काॅलोनी वासियों का कहना है कि सड़क पर दूषित पानी भरा रहने के कारण अब मच्छर पैदा हो रहे हैं। इस कारण बीमारियां फैलने का खतरा है। लोगों ने मामले में प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की है। ताकि लोगों की समस्या का निवारण हो सकें।

खबरें और भी हैं...