पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 53 ओवरलोड वाहन जब्त, 20 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

53 ओवरलोड वाहन जब्त, 20 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर. दुजाना पुलिस चौकी के समीप खड़े वाहन, िजनके चालान िकए गए।

जिले में पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत

199 वाहनों के चालान किए

झज्जर | थाना साल्हावास की पुलिस टीम ने झगड़ा और मारपीट के मामले में मातनहेल की महिला को पकड़ा है। इसके अलावा जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 199 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत की है। नेतृत्व डीएसपी भारती डबास ने किया। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान में ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों के 6, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के 98 और नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर 2 किए हैं। अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के मद्देनजर ट्रैफिक नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन पूरी मुस्तैदी के साथ लगातार जारी रहेगा।

चेकिंग अभियान

आगे भी जारी रहेगा

अब विभाग ओवरलोड और ओवर साइज चलने वालों वाहनों पर कार्रवाई करेगा। जिले में दो दिन से अभियान चल रहा है। विभाग की टीम अलग-अलग समय में अलग-अलग क्षेत्र में अचानक पहुंचकर जांच करती है। अभियान में 53 वाहनों के चालान कर 20 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना किया है। विभाग का यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। -सुशील सारवान, आरटीए झज्जर

खबरें और भी हैं...