युवा ब्राह्मण समाज आज मनाएगा काला दिवस
एचएसएससी परीक्षा में ब्राह्मण समाज के बारे में पूछे गए प्रश्न के विरोध में ब्राह्मण समाज 17 मई को काला दिवस मनाएगा। यह निर्णय बैठक के दौरान वक्ताओं ने लिया। युवा ग्राह्मण सभा के प्रवक्ता पंडित दीपराज वशिष्ठ ने बताया कि 10 अप्रैल को एचएसएससी की जूनियर सिविल इंजीनियर की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न संख्या 75 में कौन सी चीज अपशकुन नहीं मानी जाती। काले ब्राह्मण से मिलना, फ्यूल से भरा कासकेट, बिल्ली का रास्ता काटना, ब्राह्मण लड़की को देखना। यह प्रश्न ब्राह्मण समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझ कर बोर्ड सदस्यों ने षड्यंत्र रचा है। इसका भाव ब्राह्मण समाज की बेटियों को अपमानित करना था। इसके कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्राह्मण समाज ने मांग की कि एचएसएससी के चेयरमैन अपना त्यागपत्र दें, जिन बोर्ड सदस्यों ने प्रश्न तैयार किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर गोपाल कौशिक, संदीप पंडित, अजीत पंडित, मयंक शर्मा, कपिल शर्मा, राजीव कोन्द्रहाली, रामधारी शर्मा, अजय शर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे।