स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्कूल में भेंट किए पंखे
गांव गांगटांन के राजकीय उच्च विद्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत राजेश कुमार खनगवाल ने अपने पिता उमेद सिंह खनगवाल की स्मृति में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 4 पंखे भेंट किए। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्कूल के चार कमरों में बिजली फिटिंग को दुरुस्त कराने का भी जिम्मा लिया। इस अवसर पर समाज सेविका सुमित्रा डीघल ने कहा कि समाज सेवा का सही मतलब यही है कि जरूरतमंदों को उनके जरूरत की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। पैसे का सदुपयोग समाज हित में होगा तो दुआएं भी मिलेंगी। इस अवसर पर स्कूल की मुख्याध्यापिका मुनेश देवी ने दोनों ही ग्रामीणों का आभार प्रकट किया।