पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्मशान में मृत मिले दो छात्र

श्मशान में मृत मिले दो छात्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव गुडियानी के दो किशोरों के शव श्मशान घाट में मिलने पर परिजनों ने रोड जाम कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आने पर परिजनों ने असंतोष जताया अौर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस द्वारा हत्या का केस दर्ज के बाद ही मामला शांत हुआ।

गुडियानी के रहने वाले छात्र कुनाल व अनिल सहपाठी थे। दोनों गांव के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दोनों दोनों झज्जर के गांव भूरियावास में हुए भंडारा में प्रसाद लेने गए थे। उनके साथ भूरियावास निवासी एक और छात्र भी था। वहां प्रसाद ग्रहण करने के बाद तीनों भंडारे से लौट गए, लेकिन कुनाल और अनिल घर नहीं पहुंचे। देर रात दोनों छात्रों के शव गांव के श्मशान घाट में पड़े हुए मिले। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। उनके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में शवों के पास ही जहरीला पदार्थ की शीशी भी पास में मिली। जिस बाइक पर वे घूम रहे थे, वो बाइक भी श्मशान घाट के पास ही पड़ी मिली। बुधवार को पुलिस ने रेवाड़ी अस्पताल में बोर्ड द्वारा शवों को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान युवकों द्वारा सल्फास निगले जाने की बात सामने आने पर परिजनों ने कोसली राेड पर शव रखकर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे डीएसपी अनिल कुमार ने हत्या का केस दर्ज करने का आश्वासन देने पर ग्रामीण सड़क से हटे।

खबरें और भी हैं...