क्लर्क से मारपीट मामले में रोडवेज कर्मियों ने चौकी में दी शिकायत
झज्जर | तीन दिन पूर्व बस स्टैंड पर मारपीट मामले में यूनियनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। कार्यालय लिपिक के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर बुधवार को रोडवेज कर्मियों ने एसपी के नाम सिटी चौकी पुलिस को शिकायत दी, जिसमें मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कर्मचारियों का आरोप है कि लिपिक को रोडवेज परिसर से अपहरण कर कुछ कर्मचारियों ने धमकी भी दी है। कार्यालय लिपिक सतबीर ने बताया कि वह 14 मई की सुबह करीब 9 बजे जीएम कक्ष के बाहर गैलरी में मौजूद था, तभी कुछ रोडवेज कर्मी आए और उसे खींचकर नीचे ले गए। इसके बाद इन लोगों ने उसे कार में डाल लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। किस बात को लेकर इन लोगों ने उसके साथ ऐसा किया इस बात का अभी पता नहीं चला है।