अंडर-15 आयु वर्ग में जिलास्तरीय कुश्ती ट्रायल 22 को बुपनिया में
बादली | जिला झज्जर के कुश्ती के ट्रायल 22 मई को जयवीर अखाड़ा बुपनिया में करवाए जाएंगे। इन ट्रायलों में जो भी पहलवान चुने जाएंगे, वह 26 व 27 मई को भालगढ़ हरियाणा की टीम में हिस्सा लेंगे। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष लीलू पहलवान लाडपुर ने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने वाले पहलवान की उम्र 2003-4 के अनुसार होनी चाहिए। इसके अलावा जिनकी जन्म तिथि 2005 होगी उनको वजन के समय मेडिकल देना होगा। वजन में 1 किलोग्राम तक की छूट दी जाएगी। विभिन्न भार वर्गों 38,41,44,48,52,57,62,68,75 और 85 किलोग्राम लड़कों के फ्री स्टाइल होंगे। लड़कियों के 33, 36, 39, 42, 46, 50, 54, 58, 62 और 66 किलोग्राम के भार होंगे। सभी पहलवान अपना आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र ट्रायलों में साथ लेकर आएं। उन्होंने अखाड़ा संचालकों से भी अनुरोध किया कि वह पहलवानों को समय से व पूरे डॉक्यूमेंट के साथ भेजें।