कल आंदोलन की रूपरेखा बनाएगा रिटायर्ड कर्मी संघ
झज्जर | रिटायर्ड कर्मचारी संघ एक जनवरी 2016 से विभागों की ओर से पेंशन वृद्धि नहीं किए जाने के खिलाफ 6 जून को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक डीसी कार्यालय के सामने धरना देगा। इसके बाद सीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव रोहताश शर्मा ने बताया कि जिला कमेटी के फैसले के अनुसार 18 मई को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय में सभी ब्लॉकों के यूनियन पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हवासिंह राठी, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान कृष्ण लाल दुजाना, राज्य सचिव बलवान सिंह राणा, राज्य सचिव देवेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह कोट मौजूद रहे।