आर्य समाज में तीन दिवसीय पंचकर्म शिविर कल से
झज्जर | आर्य समाज झज्जर और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय पंचकर्मा चिकित्सा शिविर 18 से 20 मई तक लगाया जाएगा। आर्य समाज मंदिर में पहले दो दिन पंचकर्मा थैरेपी होगी। तीसरे अंतिम दिन रविवार को आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली से विभिन्न रोगों की निशुल्क जांच की जाएगी। इस मौके पर आयुष विभाग से रोगियों को दवा भी वितरित होगी। आर्य समाज के प्रधान मास्टर द्वारका प्रसाद और महामंत्री लाला प्रकाशवीर ने बताया कि रोहतक से पहुंचने वाले डाॅक्टर प्रोमिला आर्य, नरेंद्र गुलिया, सच्चिदानंद आर्य पंचकर्म थैरेपी करेंगे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. दलबीर सिंह आयुर्वेद कैंप का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नरेश शर्मा और अन्य रोगों के विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सक भी उनके साथ रहेंगे।