पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेहूं खरीद में सिरसा पहले और करनाल दूसरे स्थान पर रहा

गेहूं खरीद में सिरसा पहले और करनाल दूसरे स्थान पर रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | राजधानी हरियाणा

गेहूं खरीद का नया रिकार्ड बन गया है। वर्ष 2012-13 का गेहूं खरीद का 87.16 लाख एमटी का रिकार्ड हरियाणा ने अबकी बार तोड़ दिया है। 14 मई तक प्रदेश में 87.20 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद की गई है।

सरकारी एजेंसियों ने 87.20 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद की और व्यापारियों ने महज 1214 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। हैफेड द्वारा 35.15 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई, जबकि खाद्य,नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने 26.17 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। भारतीय खाद्य निगम ने 10.52 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। हरियाणा भंडारण निगम ने 15.33 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की।

ये हुई जिलावार गेहूं की खरीद

सिरसा 12.03 लाख एमटी, करनाल 9.16 लाख, जींद 7.54 लाख, फतेहाबाद 7.28 लाख, कैथल 7.06 लाख, कुरुक्षेत्र 5.94 लाख, हिसार 5.94 लाख, सोनीपत 4.75 लाख, पलवल 4.21 लाख, यमुनानगर 3.75 लाख, अम्बाला 3.25 लाख, पानीपत 3.20, भिवानी 3.21 लाख, रोहतक 2.97 लाख, झज्जर 2 लाख एमटी आवक हुई।

खबरें और भी हैं...