पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब की जयंती पर बेरी में निकाली शोभायात्रा

बाबा साहेब की जयंती पर बेरी में निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती समारोह पर जिले भर में कई आयोजन हुए। राजनीतिक दलों से लेकर सामाजिक संगठनों ने बाबा साहेब को याद कर सेमिनार रखे। विभिन्न गांवों में भी लोग बाबा साहेब की जयंती मनाने के लिए उत्साहित दिखे। इस दौरान मेधावी बच्चों को सम्मान भी मिला। बेरी में युवाओं ने बाबा साहेब के सिद्धांतों को केंद्र रखकर शोभायात्रा निकाली। जिले में मुख्य आयोजन प्रशासन की ओर से नेहरू काॅलेज में हुआ। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि बाबा साहेब के व्यक्तित्व को समझना व उनका अनुसरण करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कृषि मंत्री शनिवार को नेहरू काॅलेज में बाबा भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। मुख्यअतिथि ने निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्रा-छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन परमजीत सौलधा, वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, रविभान राठी, विक्रम कादियान, राजेंद्र दिनेश गोयल, प्रिंसिपल राजबीर दहिया उपस्थित रहे।

महिलाएं हो रहीं सशक्त

इससे पूर्व कृषि मंत्री ने स्थानीय पंचायत भवन में शिक्षा विभाग की ओर से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के प्रति स्वावलंबी करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षण की शुरूआत की जा रही है।

युग दृष्टा थे डॉ. भीमराव : दिग्विजय चौटाला

विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में संविधान की रचना करते हुए भारत र| बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस तरह से शोषित और पिछड़े व्यक्ति को भी समानता का अधिकार दिया उसी का नतीजा है कि देश के मजबूत संविधान की बात पूरे विश्व में होती है।

गुढ़ा गांव में किया याद

गुढ़ा गांव में डाॅ. अंबेडकर जनसेवा समिति के द्वारा शनिवार को डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सूरजभान,सेवानिवृत्त एसई कर्मचारी, ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान युवी पीढ़ी से किया।

बंबूलिया में हुआ सेमिनार

बंबूलिया गांव में रविदास समाज सुधार समिति द्वारा बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हुए सेमिनार में समिति प्रधान जसवंत ने सभी को एकजुटता बनाए रखने की बात कही। इस मौके पर राजेंद्र,सतपाल, प्रेम, नरेश, देवेंद्र मौजूद रहे।

झज्जर. जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़।

झज्जर. हिमालय हाई स्कूल में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए।

वाल्मीकि धर्मशाला में मनाई जयंती
बेरी | बैठान पाना स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस की 127वीं वर्षगांठ मनाई गई, जिसमें बेरी और आस पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर मौजूद सभी महिला-पुरुषों ने जय भीम के नारों से डॉ. अंबेडकर को अपनी श्रद्धांजलि दी। मुकेश कुमार ने कहा कि हमें डॉ. अंबेडकर की दी हुई शिक्षाओं पर चलकर अपने आप को सशक्त बनाना चाहिए। शिव कुमार रंगीला ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारें विभिन्न योजनाएं चलाकर हमें निर्भर बनाए रखने पर यकीन रखती है, जबकि यदि हमें निशुल्क भोजन, धनराशि व अन्य चीजों की बजाए अच्छी स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार दिया जाए तो सबका अधिक भला हो सकता है। इस मौके पर प्रधान ब्रह्मप्रकाश ,रायसिंह नंबरदार, मनीष सुरलिया, सुरेंद्र , संदीप पाटिल, सन्नी चौहान, मास्टर रविकांत, मास्टर सुनील, सुदेश कोच, सुनील शर्मा दुजाना मौजूद रहे।

सही मायनों में बाबा साहेब वर्तमान भारत के शिल्पकार : डॉ. तंवर
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ. अशोक तंवर शनिवार देर शाम झज्जर आए और बाबा साहेब को याद कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। डाॅ. तंवर ने कहा कि सही मायनों में बाबा साहेब वर्तमान भारत के शिल्पकार थे। इस मौके पर रमेश वाल्मीकि ने कहा कि हमें बाबा साहेब की शिक्षाओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। वहीं झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने भी मातनहेल में कई गांवों में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर समारोह में शिरकत कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लोगों को दिलाया।

बच्चों ने मनाई बाबा

साहेब की जयंती
एचडी साल्हावास स्कूल में डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ‘खसरा और रुबेला वायरस मिशन पर विद्यार्थियों का सेमिनार भी आयोजित किया गया।

बार एसोसिएशन ने अंबेडकर को याद किया
संविधान निर्माता एवं भारत रतन बाबा भीम राव अंबेडकर को बार एसोसिएशन की ओर से याद किया गया और उनके उल्लेखनीय योगदान को समाज हित याद किया। इस मौके पर उपप्रधान जितेंद्र छिकारा, सचिव पवन सैनी, वेद प्रकाश वत्स, अजय महरा, राजसिंह, रामफल सैनी, कुलदीप जांगड़ा, संदीप रोहिला, विशेष रूप से मौजूद रहे।

खेड़ी में मनाया बाबा साहेब का जन्मदिवस
खेड़ी खुम्मार गांव में डाॅ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा एस सी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. धर्मेंद्र खेड़ी खातीवास ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...