ग्वालीसन रेलवे फाटक आज नहीं रहेगा बंद
झज्जर | झज्जर के रेलवे फाटकों के मरम्मत के अगले चरण में 15 अप्रैल को झज्जर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक संख्या 23 सी बंद रहने का शैड्यूल था, लेकिन किसी तकनीकी कारणों से इस फाटक पर मेंटेनेंस का काम नहीं होगा। रेलवे के अनुसार इसे सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बंद रहना था। हालांकि इसके लिए अब आगामी तारीख घोषित की जाएगी।