पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चाें ने पंजाबी वेशभूषा में गेहूं के खेतों में जाकर ढोल की थाप पर किया डांस

बच्चाें ने पंजाबी वेशभूषा में गेहूं के खेतों में जाकर ढोल की थाप पर किया डांस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | शहर के आरएस माडर्न स्कूल के बच्चों ने बैसाखी पर भंगड़ा किया और पंजाबी वेशभूषा में ढोल की थाप पर डांस किया। इस दौरान बच्चों ने गेहूं के खेतों में जाकर गेहूं की कटाई और अन्य कार्यों को लाइव देखा। बच्चों को इस दौरान वैशाखी त्यौहार की परंपरा की जानकारी भी दी गई। शिक्षक व विद्यार्थी गेहूं की फसल देखने खेतों में पहुंचे और पर्व मनाने की परंपरा के बारे में जाना। स्कूल प्राचार्या शशी शर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने शिक्षिकाओं को रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर वैशाखी की बधाई दी। इस मौके पर छात्रों को पर्व विशेष का महत्व बताया गया।

खबरें और भी हैं...