पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोलो डांस में दीपिका, ग्रुप डांस में प्रिंस प्रथम

सोलो डांस में दीपिका, ग्रुप डांस में प्रिंस प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैसाखी पर्व के पावन अवसर पर शहर के स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। किड्ज शैशव व वैदिक कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल के बच्चों ने झज्जर स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका। गुरू ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेकते हुए विद्यार्थियों ने देशभर में सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर अध्यापिका सविता ने बच्चों को गुरू नानक से लेकर दसवें गुरु गोविंद सिंह के बारे बौद्ध कराया। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा बैसाखी पर्व की शुरूआत की गई थी। इस शुरूआत का मुख्य उद्देश्य प्राणियों को अपनी आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करना था। सिक्ख गुरु गोविंद की प्रेरणा से मनुष्य में आदित्य शक्ति का संचार हुआ। इस उपलक्ष्य में छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के बीच वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी मीडियम में छठी की कनक को पहला, चेतना को दूसरा तथा इंग्लिश मीडियम में छठी की खुशी ने प्रथम व भारती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्राचार्या उषा गहलौत ने बच्चों को बैसाखी व अंबेडकर जयंती पर्व की कामनाओं के साथ समय-समय पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इसी तरह राय साहब पंडित बसंतलाल एजुकेशन सोसायटी से संचालित हिमालय हाई स्कूल में बैसाखी पर्व आयोजन हुअा। सोसायटी अध्यक्षा सुभद्रा देवी, सचिव दीपक शर्मा व प्राचार्या लीला देवी ने सोलो डांस में दीपिका ने प्रथम व पुनीता द्वितीय व पारुल तृतीय रही। ग्रुप डांस में प्रिंस एवं पार्टी प्रथम, पारुल एंड पार्टी द्वितीय व दीप एवं गीत की पार्टी को तृतीय स्थान मिलने पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...