पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूल गिरदावरी की प्रति पर ही सरसों की खरीद करेगा डीएफएसई

मूल गिरदावरी की प्रति पर ही सरसों की खरीद करेगा डीएफएसई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | सरसों की खरीद में अब केवल पटवारी की ओर से लिखा नहीं माना जाएगा। खरीद के कार्य में गिरदावरी व जमाबंदी की मूल प्रति ली मांगी जाएगी। इन शर्तों के साथ जिले में सरसों की खरीद सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तैयारी की है। खरीद का काम जिला झज्जर व मातनहेल में होगा। फसल की 15 अप्रैल तक गिरदावरी न होने से पहले पटवारी की ओर से लिखित की बात को मान लिया जाता था कि संबंधित किसान ने अपने खेत में सरसों की बिजाई की है। अब इस मामले का रिकार्ड तैयार होने के बाद गिरदावरी की मूल प्रति पटवारी-तहसीलदार से तसदीक कराकर जमा करनी होगी। किसानों को अपने बैंक खाते की फोटो कापी जिसमें शाखा का नाम व आईएफएससी कोड तथा स्वयं सत्यापित पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, किसान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि अपने साथ लेकर आना है।

खबरें और भी हैं...