पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया शुरू, पहले दौर में बनेगी 7 किमी लंबी दीवार, वन मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा काम

एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया शुरू, पहले दौर में बनेगी 7 किमी लंबी दीवार, वन मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलाना हवाईपट्‌टी को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण की पहली सीढ़ी अब शुरू होने जा रही है। इसके तहत सबसे पहले आवाप्त की गई भूमि पर सात किमी लंबी दीवार बनाई जाएगी। इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से इस दीवार का निर्माण होगा। हालांकि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से फाइनल स्वीकृति आना बाकी है, लेकिन सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही वन भूमि के लिए 10 करोड़ 34 लाख 53हजार 600 रुपए जमा कराए जाने का चालान भी आ चुका है। चालान जमा होने पर स्वीकृति मिल जाएगी और काम शुरू हो सकेगा।

कोलाना हवाईपट्‌टी का नाम बदलकर सरकार ने अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर दिया है। दरअसल अभी हवाईपट्‌टी 1700 मीटर लंबी है। इसका विस्तार 3 हजार मीटर तक किया जाना है। यहां तीन चरणों में काम होगा। इसके लिए फाइनल नक्शा भी पेश हो चुका है। 169 करोड़ रुपए की लागत से यहां पर काम शुरू होगा। एयरपोर्ट बनने के बाद जिले सहित आसपास के क्षेत्रों को फायदा होगा। यहां पर फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल और एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस कारखाना निर्माण की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। मुकंदरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में टाइगर छोड़ने के बाद एयरपोर्ट बनने से अब देशी-विदेशी पर्यटकों की भी यहां आवक होगी। जनवरी में केंद्र ने 120 हैक्टेयर वन भूमि के डयवर्जन का प्रस्ताव आपत्तियों के साथ वापस पहुंचा दिया था। इसके बाद प्रशासन ने इन आपत्तियों का जवाब पेश किया। तब इसे सैद्धांतिक स्वीकृति मिल पाई थी। अब वन भूमि के बदले में बजट दिया जाना है।

झालावाड़. कोलाना हवाई पट्‌टी, जहां एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा।

अब तक यह हो चुके हैं निर्माण

हवाईपट्‌टी विस्तारीकरण में सबसे पहले आधुनिक वेटिंग रूम का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा बिजली लाइन शिफ्टिंग की प्रक्रिया हो चुकी है। निजी भूमियां आवाप्त की जा चुकी हैं। मंडावर थाना शिफ्टिंग के तहत मुंडेरी में नए थाना भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। जैसे ही यह पूरा हो जाएगा उसके बाद थाना यहां शिफ्ट किया जा सकेगा। मेगा हाइवे को शिफ्ट करना अभी बाकी है। इन सभी प्रक्रियाओं के पूरी होने तक दीवार निर्माण के टेंडर फाइनल हो जाएंगे और उसके बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...