पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • जनाना अस्पताल में खुलेगा आंचल मदर मिल्क, तैयारी के लिए बैठक

जनाना अस्पताल में खुलेगा आंचल मदर मिल्क, तैयारी के लिए बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला जनाना अस्पताल में अब आंचल मदर मिल्क बैंक खुलेगा। इसको लेकर रविवार शाम को योग गुरु और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय सलाहकार देवेंद्र अग्रवाल ने बैठक ली। इसमें भवन निर्माण सहित अन्य सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई।

सीएम वसुंधरा राजे की घोषणा के बाद अब यहां पर आंचल मदर मिल्क बैंक खोलने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आंचल मदर मिल्क बैंक का उद्देश्य शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करना एवं कुपोषण को जड से समाप्त करना है। इसमें वे घात्री माताएं जो अपने बच्चे को स्तनपान कराती हैं एवं स्तनपान के बाद भी उनके पास अतिरिक्त दूध होता है दूध का दान कर सकती हैं। इसके अलावा जिन धात्री माताओं के बच्चे को चिकित्सकीय कारणों से स्तनपान से रोक दिया गया है या वे ग्लूकोज पर हैं दूध का दान कर सकती हैं। इसके लिए धात्री माता के खून सहित अन्य जांचें होंगी। दानदाता माता को स्तनपान संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।

शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करना और कुपोषण को समाप्त करना है उद्देश्य, दानदाता माताओं को दिया जाएगा परामर्श

झालावाड़. मदर मिल्क बैंक के लिए बैठक लेते योग गुरु देवेंद्र अग्रवाल।

यह होंगे लाभांवित

आंचल मदर मिल्क बैंक से वह समस्त नवजात जो एनआईसीयू में मौत से लड़ रहे हैं एवं जिन्हें किन्हीं भी चिकित्सकीय कारणों से मां का दूध नहीं मिल पा रहा है उन्हें मदर मिल्क बैंक से मां का दूध निशुल्क प्राप्त हो सकेगा। बाल रोग विशेषज्ञ की ओर से लिखित में विस्तृत रिक्चीजीशन स्लिप इश्यु करने पर मदर मिल्क बैंक से मां का दूध प्रापत हो सकेगा। इस दूध को इश्यू करने के छह घंटे में इस्तेमाल करना होगा। एनआईसीयू में विभिन्न कारणों से मरने वाले सौ में से सौलह बच्चों को मदर मिल्क के दूध से बचाया जाना संभव हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...