झालावाड़| रहमतों और बरकतों वाले रमजान माह में छोटी उम्र के बच्चों में भी रोजे रखने का उत्साह है। रविवार को पायगाह मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय मोहम्मद इब्राहीम आसफी पुत्र मोहम्मद सुहैल आसफी ने पहला रोजा रखा। इसी तरह पायगाह मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय अलवीना सिद्दीकी पुत्री नईम सिद्दीकी ने पहला रोजा रखा। शाम को मगरिब की अजान के बाद रोजा इफ्तार किया गया।
अलविना