नगर परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे होगी।
इसमें सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का अनुमोदन करने, धनवाड़ा में 3 बीघा भूमि गुरुद्वारा एवं धर्मशाला के निर्माण को देने, भाजपा शाखा झालावाड़ के कार्यालय निर्माण के लिए भूमि आवंटन का अनुमोदन करने, बीजेपी कार्यालय के पास शेष बची जमीन का भू-उपयोग परिवर्तन करने, सफाई कर्मचारियों के लिए हाथगाड़ी, ट्रैक्टर मय ट्रॉला, सावल मशीन, ऑटो टिपर, ई- रिक्शा खरीदने, नगरपरिषद की भूमि पर वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, लाइब्रेरी सहित अन्य निर्माण करवाने, खंडिया पार्क,भवानी क्लब पार्क, चिल्ड्रन ट्रेन, फव्वारा लगाने सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों के प्रस्ताव लिए जाएंगे। बैठक में परिषद के सभापति सहित सभी पार्षदों की मौजूदगी में शहर की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।