पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में प्रकरणों का निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरोनिया. राजस्व लोक अदालत शिविर में प्रकरणों का निस्तारण करते हुए।

मनोहरथाना. ग्राम पंचायत बासखेड़ी मेवातियान में शुक्रवार को न्याय आपके द्वार के तहत राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन हुआ। विकास अधिकारी संजय गोयल ने बताया कि शिविर एसडीएम केशव मीणा की उपस्थिति में हुआ। मौके पर 5 रेवेन्यू प्रकरण, 5 राशि आवेदन, 113 चिकित्सा, 112पशु चिकित्सा किट बांटे गए।

पिड़ावा/धरोनिया. राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 107 नामांतरण, 8 खाता विभाजन, 91 इंद्राज, 3 सीमा ज्ञान, 188 राजस्व नकलें सहित प्रकरणों का निस्तारण हुआ।

गंगधार. रामपुरा पंचायत मुख्यालय के अटल सेवा केंद्र पर शिविर में समस्याअों का निस्तारण हुआ। शिविर में 418 नामांतरण, 108 राज्य से निकले, 347 खाता दुरुस्ती, 14 बंटवारे, तीन सीमाज्ञान, 297 अन्य आवेदनों का निस्तारण किया गया। उपखंड न्यायालय में विचाराधीन 1 प्रकरण का राजीनामे से निस्तारण किया गया। शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा 30 रोगियों का उपचार कर परामर्श दिया गया विद्युत विभाग द्वारा 29 शिकायतों का निराकरण किया गया।

रटलाई. रीझोन पंचायत में शुक्रवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर शिविर में पहुंचे। जहां विभिन्न विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान किया। एसडीएम झालावाड़ प्रकाश चंद रेगर ने लोगों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में दिव्यांग महिला मांगीबाई को ब्लाइंड स्टिक दी गई।

खबरें और भी हैं...