पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • फायर कर्मचारियों को फायर शाखा में ही लगाने की मांग

फायर कर्मचारियों को फायर शाखा में ही लगाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद के फायर कर्मचारियों को फायर शाखा में ही लगाने की मांग की गई। इसके लिए कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

कांग्रेस पार्षद नफीस खान, शाह फेसल, फारुख अहमद, ललित सुमन, ईश्वर चंद्र, गजेंद्र गुर्जर सहित अन्य ने बताया कि नगरपरिषद की फायर शाखा के कर्मचारियों को अन्य कार्यों में लगा रखा है। इससे फायर की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। अभी भीषण गर्मी के दौर में आगजनी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे में फायर कर्मचारियों की जरूरत फायर शाखा में है। नगरपरिषद में अवैध निर्माण नहीं रुक पा रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि नगरपरिषद में अन्य पदों पर लगे 12 कर्मचारियों को हटाकर फिर से फायर शाखा में लगाया जाए ताकि फायर शाखा का काम प्रभावित नहीं हो। पिछले दिनों उपसभापति ने भी फायर शाखा में ही कर्मचारियों को लगाने की मांग की थी।

खबरें और भी हैं...