पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • एक टैंकर के भरोसे वृंदावन गांव, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा पानी

एक टैंकर के भरोसे वृंदावन गांव, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के नजदीक वृंदावन गांव में पानी का भीषण संकट है। यहां करीब एक माह पहले पाइप लाईन टूटी थी जो पीएचईडी के अधिकारी अभी तक नहीं जोड़ पाए। इस क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए पीएचईडी की ओर से सिर्फ एक टैंकर चलाया जा रहा है। यह टैंकर शाम को गांव में पहुंचता है।उस समय पूरा गांव टैंकर से पानी लेने के लिए उमड़ पड़ता है।

घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पाता है। गांव की जनसंख्या करीब 800 से अधिक है। ऐसे में लोग पहले तो घंटों टैंकरों का इंतजार करते हैं। लोग टैंकर वाले स्थान पर लाईन लगाकर खड़े हो जाते हैं। बाद में जब टैंकर आता है तो एक साथ उसमें पानी के लिए दौड़ लगाते हैं। उसके बाद शुरू होता है पानी के लिए संघर्ष। यहां पानी के लिए आपस में लोगों में लड़ाई भी शुरू होती है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन पानी के लिए इसी संकट से गुजरना पड़ता है। पीएचईडी की ओर से सिर्फ एक ही टैंकर भिजवाया जा रहा है। दिनभर भीषण गर्मी में महिलाओं को निजी कुओं से पानी लाना पड़ता है।

दरअसल वृंदावन गांव में पिछले साल भी इसी तरह पाइप लाइन खराब हो जाने से पानी नहीं पहुंचाया जा रहा था, लोगों ने यहां जाम लगा दिया था। अब इस साल भी इसी तरह के हालात बने हुए हैं। जबकि वृंदावन गांव तक जलदाय विभाग की पाइप लाईन जा रही है। यहां घर घर पानी पहुंचना चाहिए।

झालावाड़. पेयजल समस्या के चलते एक टैंकर आते ही पानी भरने के लिए लगी लोगों की भीड़। कुछ लोग टैंकर पर भी चढ़ जाते हैं।

पानी की खेळ पर किया अतिक्रमण, भटक रहे मवेशी

सुनेल. कस्बे में गत 4 वर्षों से पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करने से क्षेत्र में अतिक्रमियों के हौंसले बुलंद हैं। आर्य समाज मार्ग पर सरकारी कुइयां व पानी की खेळ बनी हुई है। पहले पानी की खेळ में मवेशियों के पीने के लिए पानी भरा जाता था, लेकिन अब खेळ में आसपास के लोगों ने दुकानें खोलकर कब्जा कर लिया है। इससे यह खेळ दुकानों में छुप गई है। मवेशी प्यास बुझाने के लिए भटकते नजर आते है। हालात यह है कि खेळ पर एक व्यक्ति ने जनरल आइटम की दुकान खोल रखी है। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कपड़े सिलाई की दुकान खोल रखी है। इस बात से प्रशासन भी अनजान नहीं है। इसके बावजूद भी लंबे समय से ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने आर्य समाज रोड पर पानी की खेळ से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

यदि खेळ पर अतिक्रमण कर रखा है तो दिखवाकर अतिक्रमण को हटवा दिया जाएगा। मवेशियों के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था कर दी जाएगी। -सुरेश जैन, सचिव ग्राम पंचायत सुनेल

सुनेल. पानी की खेळ पर अतिक्रमण कर खोली दुकान।

शहर में भी नहीं सुधरे हालात

शहर में पुराना मोटर गैराज पर पानी की समस्या है। यहां लोगों ने कई बार पीएचईडी के अधिकारियों को कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या हल नहीं हो पा रही है। पुराना मोटर गैराज निवासी दिनेश जैन ने बताया कि चार दिन से इस क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

सुनेल. कस्बे में गत 4 वर्षों से पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करने से क्षेत्र में अतिक्रमियों के हौंसले बुलंद हैं। आर्य समाज मार्ग पर सरकारी कुइयां व पानी की खेळ बनी हुई है। पहले पानी की खेळ में मवेशियों के पीने के लिए पानी भरा जाता था, लेकिन अब खेळ में आसपास के लोगों ने दुकानें खोलकर कब्जा कर लिया है। इससे यह खेळ दुकानों में छुप गई है। मवेशी प्यास बुझाने के लिए भटकते नजर आते है। हालात यह है कि खेळ पर एक व्यक्ति ने जनरल आइटम की दुकान खोल रखी है। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कपड़े सिलाई की दुकान खोल रखी है। इस बात से प्रशासन भी अनजान नहीं है। इसके बावजूद भी लंबे समय से ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने आर्य समाज रोड पर पानी की खेळ से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

यदि खेळ पर अतिक्रमण कर रखा है तो दिखवाकर अतिक्रमण को हटवा दिया जाएगा। मवेशियों के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था कर दी जाएगी। -सुरेश जैन, सचिव ग्राम पंचायत सुनेल

खबरें और भी हैं...