पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर समाज का प्रदर्शन

आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर समाज का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़. मांगों को लेकर मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते गुर्जर समाज के लोग।

भास्कर न्यूज | झालावाड़

राजस्थान गुर्जर महासभा की ओर से शुक्रवार को गुर्जर समाज ने आरक्षण कोटे का वर्गीकरण कर 50 प्रतिशत कोटे में ही गुर्जर सहित पांच जातियों को 5 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बताया कि राजस्थान प्रदेश गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से ओबीसी कोटे का वर्गीकरण कर 50 प्रतिशत के अंदर ही गुर्जरों सहित पांच जातियों को 5 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग की जा रही है तथा इस पर राज्य सरकार द्वारा अतिशीघ्र निर्णय नहीं लिया तो समाज को आंदोलन की राह पकड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा। जिला झालावाड़ का समस्त गुर्जर समाज भी प्रदेश आरक्षण संघर्ष समिति के समर्थन मे यही मांग करता है कि जिस प्रकार अन्य राज्यों में वर्गीकरण कर आरक्षण दिया गया है वैसे ही ओबीसी कोटे का वर्गीकरण कर 50 प्रतिशत के अंदर ही गुर्जरों सहित पांच जातियों को 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। अन्यथा संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला झालावाड़ के समस्त गुर्जर समाज द्वारा भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालो में प्रदेश संगठम मंत्री छगनसिंह गुर्जर, गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष सुरतराम गुर्जर, देव सेना के जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, भवानीशंकर गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, रामसेवक गुर्जर ब्लॉक, अर्जुनसिंह चांदना, धर्मवीर गुर्जर, धर्मराज गुर्जर, ललित गुर्जर, नैवाराम गुर्जर, बलराम हाडा, रामहेत खेड़ा, ओम गुर्जर, भरत गुर्जर, रवि गुर्जर, दिनेश, देवेन्द्र, राहुल, कैलाश गुर्जर, हंसराज, देवराज, राकेश, कन्हैयालाल, जगदीश गुर्जर धनवाड़ा आदि एवं गुर्जर समाज के कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...