पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • मल्टीपरपज में पार्किंग प्रोजेक्ट की अधूरी रिपोर्ट स्मार्ट सिटी बोर्ड ने लौटाई

मल्टीपरपज में पार्किंग प्रोजेक्ट की अधूरी रिपोर्ट स्मार्ट सिटी बोर्ड ने लौटाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| मल्टीपरपज स्कूल में पांच सौ वाहनों के लिए पार्किंग, ऑडिटोरियम सहित कई विकास कार्यों के लिए यूआईटी द्वारा तैयार किए प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी बोर्ड ने लौटा दिया है। बोर्ड का कहना है कि योजना की डिटेल रिपोर्ट साथ में नहीं दी गई। भेजे गए प्रोजेक्ट रिपोर्ट में जानकारी अधूरी मिली। रिपोर्ट में लिखा गया कि पचास-पचास लाख की एक ही जगह पर चार-चार लाइटें लगेंगी, लेकिन यहां कहां लगेंगी इसका जिक्र नहीं किया गया।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टर के अधिकारियों के अनुसार यूआईटी ने मल्टीपरपज स्कूल में पार्किंग के साथ ही ऑडिटोरियम, खेल मैदान व पार्क विकसित करने के लिए 11 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव भेजे हैं। इसमें क्या-क्या होगा, उस पर कितना खर्च होगा, क्या योजना रहेगी, इसकी डिटेल रिपोर्ट नहीं है। दोबारा से डिटेल रिपोर्ट मांगी गई है। यूआईटी के एक्सईएन ने बताया कि इसे तैयार किया जा रहा है।

बसस्टैंड का काम शुरू

शहर में बनने वाले 36 बसस्टैंड में से पहला जेडीबी के पास मॉडल के रूप में तैयार किया जा रहा है। इन सभी बसस्टेंड पर 11 करोड़ रुपए खर्च होंगे। झालावाड़ रोड पर 1.18 करोड़ की लागत से बनाई जाने वाली एक किमी ग्रीन वॉल के लिए वर्कऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। शहर के स्कूलों में 30 स्मार्ट क्लासें बना दी गई हैं। अब दशहरा मैदान के चारों ओर फोर लेन सड़क बनाने की तैयारी की जा रही है। इस पर 13 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें फोर लेन के साथ ही डिवाइडर भी बनाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...