पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • चीनी नहीं बांट रहे थे, मुख्यमंत्री के आते ही दामन बचाने में लगे

चीनी नहीं बांट रहे थे, मुख्यमंत्री के आते ही दामन बचाने में लगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में रसद विभाग ने 17 हजार परिवारों के लिए एक माह पहले तीन माह की चीनी का आवंटन जारी किया था, लेकिन यह चीनी उपभोक्ताओं के पास तो दूर वितरण के लिए राशन दुकानों तक नहीं पहुंची। अब सीएम तक शिकायत नहीं पहुंच जाए। ऐसे में मुख्यमंत्री के दौर के एक दिन पहले सोमवार से चीनी राशन दुकानों तक पहुंचाने के लिए परिवहन शुरू किया गया, लेकिन मंगलवार दोपहर तीन बजे तक केवल 93 उपभोक्ताओं को ही चीनी का वितरण हुआ।

रसद विभाग ने अप्रैल, मई व जून की चीनी का आवंटन 10 अप्रैल को कर दिया था, लेकिन एफसीआई व परिवहन ठेकेदार चीनी को समय रहते राशन दुकानों तक नहीं पहुंचा सके। अब जाकर चीनी का आवंटन तो शुरू कर दिया है, लेकिन मंगलवार शाम तक भी शहर में चीनी नहीं पहुंची थी। उपभोक्ता पखवाड़ा होने के कारण लोग चीनी लेने पहुंचे, लेकिन मिली नहीं। इससे पहले भी चीनी का समय पर आवंटन नहीं होने से कई उपभोक्ता चीनी से वंचित रह गए और उनकी चीनी लैप्स हो गई। हर बार एक ही परेशानी आ रही है, लेकिन रसद विभाग व जिला प्रशासन परिवहन की व्यवस्था नहीं सुधार पा रहा है।

17 हजार परिवारों के लिए एक माह पहले तीन माह की चीनी का आवंटन जारी किया था, लेकिन दुकानों तक नहीं पहुंची

अप्रैल में चीनी का आवंटन देरी से हुआ था। ऐसे में मई उपभोक्ता पखवाड़े में चीनी वितरण कराना था। हमने चीनी का राशन दुकानों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। अधिकतर दुकानों पर पहुंच गई है। शेष जगह भी जल्दी पहुंच जाएगी। नवीन रिझवानी, प्रबंधक

फाइल फोटो

17328 परिवार है पात्र-

अंत्योदय परिवारों की संख्या 17 हजार 328 है। सरकार ने बीपीएल परिवारों को चीनी देना बंद करने के बाद केवल अंत्योदय परिवार ही चीनी के पात्र है, लेकिन इन परिवारों को भी चीनी समय पर नहीं मिल पा रही है। प्रत्येक परिवार को एक राशन कार्ड पर तीन किलो चीनी का वितरण होना है। पोस मशीन में भी चीनी का वितरण तीन माह का आ रहा है।

किस महीने कितना हुआ ट्रांजेक्शन

जिले में पोस मशीन के ऑनलाइन आंकड़ों के अनुसार जनवरी में केवल 352 चीनी का ट्रांजेक्शन हुआ। इसी प्रकार फरवरी में 7021, मार्च मे 18421, अप्रैल में 7215 व मई में 93 ट्रांजेक्शन ही हो पाया।

खबरें और भी हैं...