पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने के लिए पहले जमा कराने होंगे दस्तावेज

स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने के लिए पहले जमा कराने होंगे दस्तावेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारण योजना के नियमों में हुआ बदलाव। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भी इलाज कराने के लिए पहले योजना से जुड़े दस्तावेज देने होंगे, इसके बाद उसका इलाज शुरू होगा।

जबकि पहले मरीज के अस्पताल आते ही इलाज शुरू होता था और 48 घंटे में भामाशाह कार्ड सहित अन्य दस्तावेज देने पर योजना का लाभ मिल जाता है। अब योजना का लाभ मिलने में दिक्कतें आ रही है। ऐसे में कई मरीज तो योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं। योजना का लाभ लेने के चक्कर में कई मरीजों की डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ के साथ लड़ाई-झगड़े तक की नौबत आ जाती है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार पहले भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रतिदिन 50 मरीज आते थे। अब इनकी संख्या घटकर 30 रह गई हैं। अब सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए दस्तावेज जमा करने की अवधि को समाप्त करते हुए उसी दिन एक घंटे में जमा कराने का नियम जारी कर दिया है। इससे कई गांवों से आए मरीजों को ना सिर्फ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि योजना के तहत मिलने वाले लाभों से वंचित होना पड़ रहा है।

झालावाड़. भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना काउंटर।

जिला अस्पताल में हुआ हंगामा

रायपुर क्षेत्र के गरवाड़ा गांव निवासी कौशल्या बाई प|ी कन्हैयालाल 9 मई को बाइक से गिर जाने पर रायपुर से रात 10 बजे रैफर किया था। एसआरजी अस्पताल लेकर आए इमरजेंसी में डॉक्टर ने सीटी स्कैन करवाने के लिए लिखा। लेकिन वहां भामाशाह स्वास्थ्य कार्ड को लेकर परिजनों को तीन चार चक्कर कटवा दिए। इस बात को लेकर उसकी ड्यूटी डॉक्टर से कहासुनी हो गई। मरीज को तो आईसीयू में भर्ती करवा दिया। डॉक्टर की कहासुनी की बात सुनकर अन्य रेजीडेंट वहां आ गए और युवक के साथ मारपीट की। इस मामले के केस भी दर्ज हुआ।

बदलाव: भामाशाह कार्ड के साथ ही पहचान पत्र लाने पर ही भर्ती करेंगे

सरकार द्वारा जारी किए गए बदलाव के कारण मरीज जिस दिन भर्ती होगा। उसी दिन एक घंटे में सभी दस्तावेज अस्पताल में जमा कराने होंगे। मरीज को भामाशाह कार्ड के साथ ही पहचान पत्र भी लेकर आना होगा, अन्यथा उसे भर्ती नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक घंटे की समय सीमा कम है। एक साथ कई मरीज आते है और सभी को भर्ती करना होता है।

पहले ये था नियम

48 घंटे में मरीज को सभी दस्तावेज जमा कराने होते थे। सरकार ने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना 13 दिसंबर 2015 को शुरू की गई थी। योजना के तहत तीन लाख रुपए का बीमा मिलता है। साधारण बीमारियों के लिए तीस हजार तथा गंभीर बीमारी के लिए तीन लाख की राशि मिलती है। इसके तहत कुल 1401 एक प्रकार की बीमारियों के पैकेज उपलब्ध हैं। अब पैकेज बढ़ाए है, लेकिन नियमों में बदलाव से मरीज परेशान है।

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में नियमों में बदलाव हुआ है। अब मरीज को योजना का लाभ लेने के लिए एक घंटे के अंदर भामाशाह कार्ड व अन्य दस्तावेज देने होंगे। पहले नियम 48 घंटे का था। इमरजेंसी वाले मरीज आने पर पहले इलाज शुरू करेंगे। लेकिन उनको भी दस्तावेज देने होंगे। -डॉ. साजिद खान, सीएमएचओ

खबरें और भी हैं...