100 मीटर दौड़ में हेमंत, लंबी कूद में शक्ति ने बाजी मारी
जिला एथलेटिक संघ के तत्वावधान में सीनियर जिला एथलेटिक प्रतियोगिता खेल संकुल पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव भगवती प्रकाश मेहर ने बताया कि 13 व 14 मई को आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह मे जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष दिनेश सक्सेना ने खिलाड़ियों को पूरी शक्ति, मानसिक एकाग्रता एवं अनुशासन से राज्य स्तर पर भाग लेकर झालावाड़ का नाम रोशन करने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष ओम पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी उदयपुर मे 6 व 7 जून को आयोजित सीनियर राज्य एथलेटिक प्रतियोगिता मे भाग लेने जाएंगे।
परिणाम निम्न प्रकार रहे
पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम हेमंत कुमार कारपेंटर, द्वितीय रवींद्र झाला रहे। वहीं 200 मीटर दौड़ में प्रथम परमवीर सिंह व द्वितीय देवेन्द्र सिंह, 400 मीटर दौड़ में प्रथम देवेन्द्र सिंह व द्वितीय संजय गुर्जर, 800 मीटर दौड़ में प्रथम राजूसिंह व द्वितीय महावीर आचार्य गुर्जर 1500 मीटर प्रथम हनुमंतसिंह व द्वितीय अजीत गुर्जर 5000 मीटर दौड़ में प्रथम गोविंद जाट व द्वितीय नरेन्द्र सुतार 10 हजार मीटर दौड़ में प्रथम सोनू कहार व द्वितीय राजाराम, लंबी कूद मे प्रथम शक्ति जांगिड़ व द्वितीय घर्मवीर ट्रिपल जंप में प्रथम पवन कुमार व द्वितीय शक्ति जांगिड़ गोला फेंक में प्रथम गजेन्द्रसिंह झाला व द्वितीय रवि प्रजापति तरतरी फेंक में प्रथम रवि प्रजापति व द्वितीय गजेंद्र सिंह भाला फेंक में प्रथम विनय यादव व द्वितीय हेमंत कुमार, हेमर थ्रो में प्रथम महावीर आचार्य व द्वितीय विनय यादव 20 किमी पैदल चाल मे प्रथम राजाराम व द्वितीय सोनू कहार। महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम रामशिला लोधा व द्वितीय मंजू लोधा 200 मीटर दौड़ में प्रथम रामशिला व द्वितीय पूजा तेजी, 800 मीटर दौड़ में प्रथम मंजू लोधा व द्वितीय पूजा तेजी 1500 मीटर दौड़ में प्रथम मंजू लोधा व द्वितीय रामशिला लोधा 5000 मीटर दौड़ में प्रथम पूजा तेजी व द्वितीय मंजू लोधा 10 हजार मीटर दौड़ में प्रथम पूजा तेजी व द्वितीय रामशिला लोधा रहे।
सिटी स्पोर्ट्स
झालावाड़. प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी।