पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला और युवती से ज्यादती, मुकदमे दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| महिला थाने में शुक्रवार को ज्यादती के अलग-अलग मामलों में दो प्रकरण दर्ज हुए हैं। पुलिस के अनुसार एक युवती ने शादी का झांसा देकर देह शोषण करने के आरोप में चंदीपुर गांव के दिनेश बैरवा पुत्र कजोड़ीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरा प्रकरण एक महिला ने दर्ज कराया है। फरियादी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि छोटीताल गांव निवासी रोडूलाल गुर्जर उसे अपने साथ ले गया और ज्यादती की। इससे मामले में उसके दो अन्य साथियों ने सहयोग किया है।

किशोरी से ज्यादती, आरोपी फरार

भालता.
घाटौली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात छोटी बहन के साथ जा रही किशोरी को गांव के युवक ने पकड़ लिया और ज्यादती की। घर लौटने पर किशोरी ने परिजन को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने शुक्रवार को परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी नरेश मीणा के खिलाफ ज्यादती का मुकदमा दर्ज कराया।

खबरें और भी हैं...