पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कलेक्ट्री स्कूल उच्च माध्यमिक में व सुनेल ब्लॉक के 2 स्कूल भी क्रमोन्नत

कलेक्ट्री स्कूल उच्च माध्यमिक में व सुनेल ब्लॉक के 2 स्कूल भी क्रमोन्नत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने क्रमोन्नत स्कूलों की सूची जारी कर दी है। इसमें झालावाड़ शहर का एक स्कूल राजकीय माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में व सुनेल ब्लाॅक के दो स्कूल राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल से राजकीय माध्यमिक स्कूल में क्रमोन्नत हुए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रसिंह गौड़ ने बताया कि राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने माध्यमिक स्कूल से उच्च माध्यमिक स्कूल में क्रमोन्नत होने वाले 13 स्कूलों की सूची जारी की गई है। इसमें जिले से एक मात्र स्कूल राजकीय माध्यमिक स्कूल कलेक्ट्री है जिसको राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में क्रमोन्नत किया गया है। शेष स्कूल 13 स्कूल अन्य जिलों के क्रमोन्नत हुए हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 33 राजकीय प्राथमिक स्कूलों को राजकीय माध्यमिक स्कूल में क्रमोन्नत किया है। इसमें झालावाड़ जिले के सुनेल ब्लॉक के ग्राम पंचायत उन्हैल का राजकीय प्राथमिक स्कूल कादर नगर व कोटड़ी ग्राम पंचायत का राजकीय प्राथमिक स्कूल कोटड़ी को राजकीय माध्यमिक स्कूल में क्रमोन्नत किया है।

कलेक्ट्री स्कूल में यह बढ़ेगी सुविधाएं: कलेक्ट्री स्कूल के राजकीय उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत होने पर सत्र 2018-19 में ही 11 वी कक्षाएं संचालित होगी। स्वीकृति में प्रथम वर्ष में 11 व द्वितीय वर्ष में कक्षा प्रारंभ होगी। स्कूल में संकाय एवं संकाय के अंतर्गत 3 एच्छिक विषयों का निर्धारण विद्यार्थियों की आवश्यकता एवं रूचि के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी क्रमोन्नत स्कूल में संकाय व 3 एच्छिक विषयों का निर्धारण करवाकर प्रस्ताव निदेशालय को भिजवाएंगे। स्टार्फिंग पैटर्न के बिंदू संख्या 63 के अनुसार क्रमोन्नत स्कूल में प्रथम वर्ष में केवल एच्छिक विषयों के व्याख्याता ही देय होंगे। अनिवार्य विषय हिंदी अंग्रेजी के शिक्षण के लिए व्याख्याता के स्थान पर वरिष्ठ अध्यापक दिए जाएंगे।

नहीं बदलना पड़ेगा स्कूल

जिले के तीन स्कूलों के क्रमोन्नत होने से इनमें स्कूल में अध्ययन कर रहे बच्चों को स्कूल नहीं बदलना पड़ेगा। प्राथमिक स्कूल के बच्चों को इस वर्ष 9 तक की कक्षाएं व दूसरे साल 10 वीं कक्षा संचालित होगी। इसी प्रकार उच्च माध्यमिक स्कूल में क्रमोन्नत विद्यार्थियों को भी अपनी पसंद का विषय मिल गया तो उसे भी स्कूल बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

शिक्षा निदेशालय ने क्रमोन्नत स्कूलों की सूची जारी है। इसमें कलेक्ट्री स्कूल झालावाड़ माध्यमिक से उच्च माध्यमिक स्कूल में क्रमोन्नत हुआ है। इसी प्रकार सुनेल ब्लॉक के दो स्कूल भी उच्च प्राथमिक से राजकीय माध्यमिक में क्रमोन्नत हुए हैं। -ओमप्रकाश चौधरी, एडीईओ माध्यमिक

खबरें और भी हैं...