मनोहरथाना. फिल्टर प्लांट का बहता पानी कार्यालय तक पहुंचा, फिर भी किसी ने उपाय नहीं किए।
मनोहरथाना. भीषण गर्मी में कस्बेवासियों को एक बाल्टी पानी जुटाने के लिए घंटों धूप में पेयजल के लिए तरस रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे 50 मीटर तक रास्ते पर पानी भरा है। ग्रामीण पानी की सप्लाई के समय नल के नीचे तगारी, बाल्टी व खेंचू पंप बूस्टर का जुगाड़ कर अपनी पूर्ति के लिए पानी सहेज रहे हंै।
कस्बे में पेयजल समस्या काे देखने के लिए भास्कर टीम ने फिल्टर प्लांट का अवलोकन किया तो मामला कुछ और ही निकला। यहां पूरा प्लांट एक कर्मचारी के भरोसे चल रहा है। जब टीम फिल्टर प्लांट पहुंची तो पंप को संभालने वाला कर्मचारी साेया हुआ था और टैंक से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा था।
जेईएन रामनाथ मीणा ने बताया कि पानी की सतह की गंदगी को निकालने के लिए पानी बहाया जाता है।
फिल्टर प्लांट की टंकी ओवरफ्लो, कर्मचारी सोता मिला
मनोहरथाना. फिल्टर प्लांट पर व्यर्थ बहता पानी।
यहां सीवरेज खुदाई में टूटी लाइन, शाम को दुरुस्त हुआ
झालावाड़. मंगलपुरा चौराहे पर सीवर लाइन की खुदाई के दौरान पाइप लाइन फूट गई। खोदा गया नाला भरने से पानी बह निकला। सूचना देने पर जलदाय विभाग ने लाइन की सप्लाई बंद की। शाम को उसकी मरम्मत करने के लिए जलदाय कर्मियों ने नाले में भरे पानी को खाली करना शुरू कर दिया।