झालावाड़| गुर्जर महासभा के तत्वावधान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के मृतक 72 समाज बंधुओं की याद में देवनारायण मन्दिर धनवाड़ा पर 23 मई को 11 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला झालावाड़ एवं आसपास के क्षेत्र के गुर्जर समाज के सभी संगठनों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, वरिष्ठ जन सहित समस्त गुर्जर समाज के बंधु भाग लेंगे। राजस्थान गुर्जर महासभा झालावाड़ के जिलाध्यक्ष सूरतराम गुर्जर, देव सेना के जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर ने बताया कि गुर्जर समाज के वरिष्ठजनों द्वारा संपर्क किया जा रहा है। समाज के अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की अपील की जा रही है। साथ ही आवश्यक तैयारियां की जा रही है।