दिन का तापमान फिर 45 डिग्री पहुंचा, ओपीडी में आए 250 बच्चे
जिले में दिन का तापमान बुधवार को एक बार फिर 45 डिग्री पहुंच गया। इससे भीषण गर्मी का असर और तेज हो गया। दिनभर लू के थपेड़ों व गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दोपहर में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में बुधवार सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। 10 बजे ही तापमान 30 डिग्री पार हो रहा। दोपहर को गर्म हवाएं चलने से वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। हालांकि स्कार्फ व हेलमेट से बचाव का प्रय| किया। शाम होते ही एक बार फिर मौसम बदला और असमान में बादल छा गए, लेकिन गर्म हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से किसी प्रकार की राहत नहीं थी। गर्मी ने अपना असर बच्चों के स्वास्थ्य पर भी दिखाना शुरू कर दिया है। शिशु ओपीडी में बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है। प्रतिदिन 250 बच्चे ओपीडी में पहुंच रहे हैं।