युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले तांत्रिक की जमानत फिर खारिज
झालावाड़| युवराज सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के वाले आरोपी कथित तांत्रिक कुलदीप सिंह को युवती से अश्लील हरकत मामले में भी कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। एडवोकेट राजेंद्रसिंह झाला ने बताया कि महिला थाने में दर्ज प्रकरण युवती को तांत्रिक विद्या के बहाने घर बुलाकर तांत्रिक कुलदीपसिंह द्वारा अश्लील हरकत करने के मामले में बुधवार को दोनों पक्षों की बहस हुई। इसमें युवती के एडवोकेट द्वारा आरोपी तांत्रिक को जमानत का लाभ नहीं देने बाबत तर्क प्रस्तुत किए। कोर्ट ने भी तांत्रिक पर लगे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उसे जमानत पर छोड़ना न्यायोचित नहीं माना और उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।