राजस्थानी और रिमिक्स गानों पर उत्साह से किया डांस
झालावाड़. कार्यक्रम में प्रस्तुति देती प्रतिभागी।
झालावाड़| दैनिक भास्कर और देव पब्लिक स्कूल कंसुआ की ओर से डांस पे चांस प्रतियोगिता का ऑडिशन बुधवार को शहर के सेंट जाेसेफ किट्स कैंपस सिविल लाइन स्कूल मामा-भांजा में हुआ।
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे व लोग उमड़े। इसमें विभिन्न गानों पर बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में किसी ने राजस्थानी, रिमिक्स, इंग्लिश गानों पर अपनी प्रस्तुति। इसमें हिंदी गानों में राधा तेरी चुनरी, राधा तेरा झुमका गाने पर तो किसी ने सोना-सोना पर बेहतरीन डांस कर अपनी परफार्मेंस दी। कार्यक्रम में बच्चों को उनके डांस की अच्छाई और कमियां बताई गईं, ताकि समय रहते उनमें सुधार किया जा सके। कार्यक्रम में जज की भूमिका कोरिया ग्राफर तरुण साहिल ने निभाई। सेंट जोसेफ स्कूल की कॉर्डिनेटर रेहनुमा खान व शशि पाठक मौजूद रहे। इस दौरान डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने कला का प्रदर्शन दिखाने के साथ ही डांस की बारीकियां भी सीखीं। मुजफ्फर खान ने बताया कि प्रतियोगिता का मकसद भी यही है कि प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन एक बेहतरीन मंच पर कर सकें और उसमें कुछ कमी है तो यहीं से सीखकर जाएं। प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए। वहीं खान ने बताया कि परिणाम को लेकर दैनिक भास्कर इवेंट कोटा के फेसबुक पेज पर लाइक कर 3-4 दिन में परिणाम देखा जा सकता है।
झालावाड़. दैनिक भास्कर की डांस पे चांस प्रतियोेगिता में एक गीत पर प्रस्तुति देते हुए बच्चे।
सुपर मॉम के डांस ने किया आकर्षित: डांस पे चांस प्रतियोगिता के दौरान बच्चों व बड़ों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान सुपर मॉम ने भी आयो रे आयो ढोला आयो रे पर प्रस्तुति देकर सभी आकर्षित कर दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान परिसर वंस मोर की आवाजें गूंजती रही।
प्राइज स्पॉन्सर : सेठ जोसेफ, स्कूल बैराज, सह प्रायोजक के बीएस गुरुकुल ऐकेडमी स्टेशन व सोगरिया, सहयोगी संस्थाएं मैगपाई लिटिल स्कूल दादाबाड़ी, भारत विद्यापीठ स्कूल प्रताप नगर, नेशनल टेलर्स एंड रेडीमेड छावनी-गुमानपुरा, साहिल स्टेप गुमानपुरा, कोक, फोटो स्टूडियो, बजरंग नगर, बरखा जोशी बल्ल्भम डांस एकेडमी, अहलुवालिया द ग्रेट मॉल आॅफ कोटा।