सुनेल. एक ठेले पर तरबूज बेचता दुकानदार।
झालावाड़| जिले में गुरुवार को रात के तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी होने से अब राते भी गर्म हो गई है। अभी तक भीषण गर्मी के कारण लोग दिन में ही परेशान थे। अब रातों को भी चैन नहीं मिल रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में भीषण गर्मी सुबह से ही अपने तेवर दिखा रही थी। 7 बजे भी बिना कूलर पंखों के रहना मुश्किल हो रहा था। दोपहर को तो गर्मी का असर और तेज हो गया। इससे सड़कें सूनी हो गई। अधिकतर समय लोगों ने कूलर के सामने ही बिताया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री था वह भी बढ़कर गुरुवार को 30 डिग्री हो गया। इससे रातंे भी गर्म हो गई। रात को भी गर्मी से लोग परेशान रहे।