पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • आरोप: पुलिस ने युवक को उठाया, गिरफ्तारी दिखाए बिना जमकर पीटा, अस्पताल में भर्ती

आरोप: पुलिस ने युवक को उठाया, गिरफ्तारी दिखाए बिना जमकर पीटा, अस्पताल में भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दांगीपुरा थाना क्षेत्र के गोगड़ी गांव निवासी एक युवक तीन दिन पहले रामगंजमंडी कृषि उपजमंडी में मजदूरी कर रहा था तभी मनोहरथाना पुलिस कुछ लोगों के साथ आई और उसे उठाकर थाने ले आई। बिना कोई गिरफ्तारी शो किए उसे पूरी रात पीट-पीटकर बेहोश कर दिया और दूसरे दिन अस्पताल में भर्ती करा दिया। यह आरोप परिजनों ने बुधवार को झालावाड़ दौरे पर आई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व कलेक्टर दोनों को अलग-अलग ज्ञापन देकर लगाए। जिला एसआरजी अस्पताल में भर्ती पीड़ित हेमराज पुत्र अमरलाल तंवर ने ज्ञापन में बताया कि छह सात महीने पहले उसकी गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद एक महीने पहले वह रामगंजमंडी कृषि उपजमंडी में मजदूरी करने चला गया था। 13 मई की रात को मजदूरी करने के बाद वह अपने साथियों के साथ खाना बना रहा था तभी मनोहरथानाना पुलिस आई और उसको और चार अन्य को जीप में डालकर मनोहरथाना ले आई। पुलिस ने अन्य लोगों को छोड़ दिया और उसे रातभर थाने में रखकर मारपीट की। इसके बाद सुबह उसे मनोहरथाना अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। बाद में उसे मनोहरथाना से झालावाड़ रैफर कर दिया गया। मनोहरथाना एसएचओ का कहना है कि उन्होंने गोगड़ी निवासी हेमराज को रामगंजमंडी से गिरफ्तार नहीं किया है और ना ही मारपीट की। जबकि मनोहरथाना अस्पताल रिकाॅर्ड से स्पष्ट है कि 14 मई को मनोहरथाना पुलिस ने हेमराज को पेट दर्द होने पर अस्पताल लाई थी। उसकी एमएलसी भी हुई थी। अस्पताल में उसका 35173 पंजीयन नंबर दर्ज है।

हेमराज को हम गिरफ्तार कर नहीं लाए। 13 मई को वह खुद थाने आया था। उसे चोरी के मामले में पूछताछ करनी थी। बाद में थाने से ही उसे परिजन को सुपुर्द कर दिया था। अस्पताल में भर्ती नहीं कराया है। युवक द्वारा मारपीट करने का आरोप गलत है। - सुरेश गुर्जर, एसएचओ मनोहरथाना

झालावाड़. पुलिस की मारपीट में घायल युवक अस्पताल में भर्ती।

खबरें और भी हैं...