पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • महिलाओं ने की अभद्रता करने वाले पर कार्रवाई की मांग

महिलाओं ने की अभद्रता करने वाले पर कार्रवाई की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरथाना| क्षेत्र के चांदपुरा गांव में बकरा ले जाते पकड़े गए चोर को छुड़ाने पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं से अभद्रता करने का मामला बढ़ गया है। गुरुवार को चांदपुरा के लोग जीप से झालावाड़ मिनी सचिवालय पहुंचे। इन लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर चारों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर एएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया है कि बकरा चुराते समय पकड़े चोर को कमरे में बंद कर दिया था। उसके करीब एक घंटे बाद 4 व्यक्ति आए। इन लोगों ने अपनी पहचान नहीं बताई और मकान में घुसकर चोर को ले जाने का प्रयास किया। महिलाओं से अभद्रता की गई। उनके ललकारने पर वे भाग गए। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में शंकरलाल, साेनू सुमन, गणेशराम, रामनारायण, लीलाबाई, हीराबाई, हरकूबाई, धापूबाई, गुलाबबाई आदि मौजूद थे। उधर, चांदपुरा गांव से बुधवार को बकरा चुराकर ले जाते समय पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाप्रभारी सुरेश गुर्जर ने बताया कि बुधवार को गुराडखेडा निवासी दीवान सिंह व पवन तंवर ने मिलकर चांदपुरा कस्बे से एक बकरा चुराकर ले जाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पीछा करके दीवान सिंह को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बचकर निकल गया। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।

झालावाड़. कार्रवाई की मांग को लेकर एएसपी को ज्ञापन देने जाते लोग।

खबरें और भी हैं...