झालावाड़| राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर एसई को ज्ञापन दिया गया। वृत्त अध्यक्ष रामदयाल जोशी ने बताया कि झालावाड़ में कार्मिकों की अर्द्धस्थाई तिथि संशोधित की जाने, छठे वेतनमान के फिक्सेशन को संशोधित किए जाने, सातवें वेतनमान का लाभ एवं एरियर का लाभ दिलाने, ऑप्शन के अनुरूप कार्य लिए जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि जल्द ही मांगे नहीं मानी तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा और टूल डाउन हड़ताल की जाएगी।