पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • मंदसौर से दहेज का सामान महिला थाने में जमा कर लौट रहे वकील समेत 4 लोगों पर हथियारों ने हमला

मंदसौर से दहेज का सामान महिला थाने में जमा कर लौट रहे वकील समेत 4 लोगों पर हथियारों ने हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला थाना में 2 मई को दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में ससुराल पक्ष के चार जने सोमवार को थाने में दहेज का सामान जमा कराने आए थे। वापस लौटते समय भवानीमंडी बाईपास मार्ग पर नर्सरी के पास अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें चारों गंभीर घायल हो गए। उन्हें झालरापाटन अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर किया था, लेकिन बाद में उन्हें यहां से भी कोटा रैफर कर दिया गया। इस मामले में घायलों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

महिला थाना पुलिस के अनुसार झालावाड़ नला मोहल्ला निवासी शकीला प|ी इरफान हुसैन पुत्री वाहिद खान ने मध्यप्रदेश मंदसौर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। मामले में नोटिस मिलने के बाद ससुराल पक्ष से मंदसौर निवासी मोहम्मद हनीफ 77 पुत्र मोहम्मद याकूब, मोहसिन अख्तर 46 पुत्र मोहम्मद हनीफ, इरफान 28 पुत्र सिद्दीक हुसैन व सद्दाम अली 27 पुत्र नाहर अली सोमवार को कार से दहेज का सामान महिला थाने में जमा कराने आए थे। सामान जमा कराने के बाद दोपहर 2 बजे करीब वापस मंदसौर लौटते समय भवानीमंडी बाईपास मार्ग पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। साथ ही कार में भी तोड़-फोड़ की। चारों घायलों की हालत गंभीर होने पर उनको कोटा रैफर किया है। कोतवाली एसआई भवानीसिंह ने बताया कि घायलों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। घायलों के बयान लेने के लिए एसआई नानूराम को कोटा रवाना किया है। मंदसौर निवासी 4 जनों पर हमला महिला थाने में 2 मई को दर्ज मामले में परिवादी पक्ष के लोगों द्वारा किया जाना बताया जा रहा है।

झालावाड़. रतलाम से पैरवी के लिए आए वकीलों पर नकाबपोशों ने हमला किया।

खबरें और भी हैं...