पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • राजीव गांधी भारत में संचार क्रांति के प्रतीक थे: मीणा

राजीव गांधी भारत में संचार क्रांति के प्रतीक थे: मीणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। जिला कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा ने कहा कि राजीव गांधी भारत में संचार क्रांति के अग्रदूत एवं सद्भावना के प्रतीक थे।

उन्होंने 21वीं सदी के लिए भारत के विकास की आधारशिला रखी। सूचना प्रौद्योगिकी, आधुनिक संचार क्रांति व कंप्यूटर टेक्नोलॉजी ने देश का विकास किया और वह उन्हीं की देन है। इस मौके पर पूर्व मंत्री इकबाल अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराजसिंह हाड़ा, पूर्व विधायक मीनाक्षी चंद्रावत, पीसीसी सदस्य शैलेंद्र यादव, सुरेश गुर्जर, रामलाल मीणा, मोहम्मद शफीक खान, बृजमोहन बैरवा, ओम पाठक, बलराम हाड़ा, सभापति मनीष शुक्ला, घनश्याम गुर्जर, फरीद चौधरी, रईस पठान, राहुल गोयल, मुबारिक मंसूरी, सर्वेश्वरदत्त शर्मा, नंदलाल राठौर आदि मौजूद थे।

आवर. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पमाला भेंटकर दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान मतिनउल्ला खान, उप सरपंच साजिदुल्ला खान, वार्डपंच इसराइल मंसूरी, आलम खान आदि मौजूद थे।

भवानीमंडी. नगर कांग्रेस ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कालूलाल सालेचा, राजेश गुप्ता करावन समेत कई अन्य मौजूद थे।

पिड़ावा

पिड़ावा. नगर की जैन धर्मशाला कटला में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय दांगी की अध्यक्षता गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व पार्षद पारस जैन, मुकेश मासूम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष साबिर मोहम्मद , निलेश चेलावत, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला सचिव दिनेश राठौर, सरपंच प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, चेतन नरवाल,वीरेंद्र बागवान, शैलेष जैन, यूसुफ रईस, फरीद अहमद, मानसिंह चौहान, जान मोहम्मद, कृपाल सिंह, चैन सिंह, रामनारायण पेंटर सहित मौजूद रहे।

मनोहरथाना. ब्लाॅक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई। मीडिया प्रभारी लियाकत अली ने बताया कि सोमवार को ब्लाॅक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष रामकिशन लोधा, नीतिराज सिंह, चंद्रभान सिंह, अखिल मोहम्मद, नवनीत जैन, गोविंद टेलर, प्रमोद शर्मा, हीरालाल पूर्व सरपंच,,राम प्रसाद लोधा, रसीद भाई, सहित मौजूद रहे।

सुनेल

डग

सुनेल. यूथ कांग्रेस झालरापाटन विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष इंद्रसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में बस स्टैंड पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष इंद्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि राजीव गांधी जैसे महान पुरुष ने भारत में कंप्यूटर लाकर डिजिटल इंडिया की शुरुआत की थी। इस कारण आज प्रत्येक व्यक्ति डिजिटल हो गया है। इस दौरान मीडिया प्रभारी बलराज जयपुरी, शिवप्रसाद वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष श्याम गुर्जर, वार्डपंच इकबाल भाई, कार्यकर्ता प्रधान सिंह, बजरंग पाटीदार, चेतराम गुर्जर, मोहनलाल, कन्हैयालाल, दिनेश प्रजापत ने विचार व्यक्त किए।

खानपुर. ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 27 वें शहीदी दिवस के रूप में मनाई। कमेटी के ब्लाॅकध्यक्ष रामचरण मीणा ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

अकलेरा. जिलाध्यक्ष कांग्रेस एवं पूर्व विधायक कैलाश मीणा द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सलीम मंसूरी, दुर्गालाल मेघवाल पूर्व पार्षद, विष्णु,गायत्री, हेमराज राठौर, सोनू मीना, कमलेश मेघवाल, छोटू प्रजापति, पुष्पकांत सहित मौजूद रहे।

बकानी. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें नव नियुक्त ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष कालूलाल लोधा, एससी कांग्रेस ब्लाॅॅक अध्यक्ष कन्हैयालाल मेहर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नवीन चैौरसिया, पूर्व सरपंच भरत चतुर्वेदी, भैरुलाल वर्मा, एनएसयूआई से अंतरिक्ष जैन, विशाल सेन, सुमित परिहार ने श्रद्धांजलि दी

डग. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर डग विधानसभा के पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष मदनलाल वर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवान सिंह चाचुर्नी और कांग्रेस कार्यकर्ता, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता ने श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को कार्यशैली को याद किया। इस कार्यक्रम मे मदन सिंह सिसोदिया, सरदार सिंह मौजूद रहे।

असनावर. राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि अकलेरा ब्लॉक अध्यक्ष भवानी सिंह गुर्जर के नेतृत्व में मनाई गई। इसमें कमलेश गुर्जर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार, पंचायत समिति सदस्य प्रेम सुमन,राधेश्याम भील, नगर अध्यक्ष एनएसयूआई मयंक पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अतीक खान, सहकारी समिति नगर अध्यक्ष जय चौधरी, राकेश गुर्जर, नानूराम गुर्जर, देवराज गुर्जर, सहित मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...