पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • निशुल्क शिविर शुरू, लोगों को बताए योग के फायदे

निशुल्क शिविर शुरू, लोगों को बताए योग के फायदे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़. केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद और प्रयास सेवा संस्थान की ओर से गढ़ पार्क में एक माह के निशुल्क योग शिविर की शुरुआत सोमवार से हुई। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 5.30 से 7 बजे तक होगा। योग शिक्षक ललित पहाड़िया ने लोगों को अनुलोम विलोम, कपालभाती, भ्रस्त्रिका, बाह्राप्राणायाम, अग्निसार, भ्रामरी सहित अन्य प्राणायाम करवाए और उनकी विशेषताएं भी बताईं। समिति के अध्यक्ष रईस पठान सहित अन्य ने योग के लाभ बताए। केंद्रीय कारागृह में संस्थान की ओर से एक दिवसीय योग कैम्प आयोजित किया गया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी ओम प्रकाश मेहर ने पुरुष कैदियों और रश्मि पाटीदार ने महिला कैदियों को योग क्रियाएं करवाईं। कार्यक्रम में पंकज पाटीदार, भंवर सिंह राठौड़, रविंद्र सोगरिया, धर्मेंद्र राठौर,रविंद्र जैन, सीताराम गौड़ सहित अन्य मौजूद रहे। संस्थान के योग शिविर कॉर्डिनेटर रश्मि पाटीदार एवं दीपक गौतम ने बताया कि गढ़ पार्क में एक माह तक चलने वाले निशुल्क योग शिविर में लोगों को प्रतिदिन योग के फायदे बताए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...