पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वृहद विधिक शिविर 27 को सुनेल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़/सुनेल. नाल्सा मॉडल स्कीम के तहत वृहद विधिक सेवा शिविर 27 मई को सुनेल कृषि उपज मंडी परिसर में किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) डॉ. राजेंद्रसिंह चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

डॉ. चौधरी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों, वृद्धों आदि को केन्द्र/राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाना है। शिविर आयोजन से पूर्व सभी विभागों के द्वारा लम्बित प्रार्थना-पत्रों के संबंध में उचित कार्रवाई कर शिविर में लोगों को मौके पर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण मौके पर हो सकता है उनको मौके पर ही निस्तारित करने एवं शेष को 7 दिवस के भीतर निस्तारित करके आमजन को लाभ पहुंचाने की अपील की। बैठक में सीजेएम भैरूलाल चंदेल, पूर्णकालिक सचिव हनुमान सहाय जाट, एएसपी खुशाल सिंह राजपुरोहित, एसीईओ नरेन्द्र कुमार वर्मा, रसद अधिकारी प्रतिभा देवठिया, राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक चतुर वर्ग मालपानी, सीएमएचओ डॉ. मो. साजिद खान आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...